देवास

सेंट्रल इंडिया एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं  व 12वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता

सेंट्रल इंडिया एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं  व 12वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की । विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा ।

कक्षा 12वीं की परीक्षा में में कुल 68 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 65 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, 30 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए कु. वंशिता गजेश्वर (वाणिज्य) ने 96.4 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर जिया कुमावत (ह्युमनिटीज) ने 95.8 % अंक प्राप्त किए, खुशी मंधानी (वाणिज्य) 94.6 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही । दिव्यांश चौधरी  (ह्युमनिटीज) और अनुषी छाबड़ा (वाणिज्य) ने 91% अंक प्राप्त किए । इसी प्रकार कक्षा बारहवीं के विज्ञान संकाय में रूपेश पटेल 87.2 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे ।

इसी प्रकार कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 88 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 71 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, 23 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए ।  कु नियति जायसवाल ने 91.6 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर अभिजीत चौधरी ने 91.4 % अंक प्राप्त किए, अक्षत सिंह ठाकुर, अर्णव नाड़कर व सतस्वी पांचाल  91% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे ।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों विद्यालय के निदेशक श्री चरणजीत सिंह अरोरा वह प्राचार्य श्रीमती रीता सिंह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button