देवासन्यायालयराजनीति

अधिवक्ताओं को संविधान की जानकारी आमजन से अधिक होती है – राजानी

कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिवक्ताओं की शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ली बैठक


देवास। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिवक्ताओं की बैठक जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने न्यायालय परिसर में ली। अधिवक्ता विजय राठौर के चेम्बर नंबर 11 में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित श्री राजानी ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को संविधान की जानकारी आमजन से अधिक होती है तथा लोकतंत्र को मजबूत करना हो तो अधिवक्ताओं को आगे आना होगा। बैठक का संचालन अमितेश पाण्डेय ने किया एवं आभार राजेश जायसवाल एवं निलेश वर्मा ने माना।

इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नकवी, जयंत विपट, जादि पठान, प्रवीण शर्मा, मनोज हेतावल, आशा वर्मा, हेमलता पंचोली, राजेश गुप्ता, सुधीर नागर, मुकेश शर्मा, अनुराग शर्मा, सादीक शेख, इम्तियाज सिद्दीकी, इरशाद भाई आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्वेतांक शुक्ला (राजा) द्वारा तारिख खान को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। खान के मनोनयन पर रवि देवड़ा, त्रिलोक लोधी, सागर गुप्ता, अंकित परमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया। उक्त जानकारी विष्णु मालवीय ने दी।

sardana
san thome school
Sneha
Back to top button