देवासनगर निगम

राज्य स्तर पर ब्यूटीफुल ग्रीन स्पेस में देवास को मिली प्रथम रेंक

देवास लाइव. 5 मार्च को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वच्छता प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के सफाई मित्रों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री यादव के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा अन्य सभी विभागों के मंत्री गण भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में सभी निकायों के सफाई मित्रों का सम्मान मुख्यमंत्री यादव ने किया। साथ ही, स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अलग-अलग कैटेगरी में निकायों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस सर्वेक्षण में देवास नगर निगम ने ग्रीन स्पेस (ग्रीन देवास) को अत्यधिक बढ़ावा देकर राज्य स्तर पर प्रथम रेंक प्राप्त किया।

आज भोपाल में आयोजित स्वच्छता प्रेरणा समारोह एवं सम्मान समारोह में राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी एवं राज्य मंत्री शिवाजी पटेल ने स्वच्छता सम्मान पुरस्कार निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया और निगम स्वास्थ समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस को प्रदान किया।

इस अवसर पर निगम अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसौदिया, विजय जाधव, विशाल जोशी, और अरुण तोमर मंच पर उपस्थित थे। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त रजनीश कसेरा और सभी निगम परिषद सदस्य ने देवास नगर निगम के पदाधिकारियों को बधाई दी।

आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवास नगर निगम बैठक हॉल में सहायक यंत्री इंदु प्रभा भारती, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, अशोक देशमुख, एवं निगम पदाधिकारियों के साथ देखा गया।

Sneha
san thome school
Show More
Back to top button