दुर्घटनादेवास

देवास में मक्सी बायपास पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

देवास। मक्सी बायपास के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय ज्योति वर्मा की मौत हो गई। हादसे में उनके पति अखिलेश वर्मा (40) और 14 वर्षीय बेटी घायल हो गए। परिवार छोटा मालसापुरा से देवास के बाजार जा रहा था। अखिलेश के मुताबिक, वे बेटी के लिए स्वेटर खरीदने निकले थे।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीनों

निजी कंपनी में काम करने वाले अखिलेश वर्मा अपनी पत्नी ज्योति और बेटी के साथ बाइक से छोटा मालसापुरा से निकले थे। अखिलेश ने बताया कि मक्सी बायपास के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े।

डायल 112 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलने पर बीएनपी थाने की डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची और तीनों को देवास जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ज्योति वर्मा को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश के पैर में और उनकी बेटी के हाथ में चोट आई है।

बीएनपी पुलिस ने शुरू की जांच

ज्योति वर्मा के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बीएनपी पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button