देवासनगर निगम

देवास में 11 अक्टूबर से सजेगा ऐतिहासिक मीना बाजार, पुलिस ग्राउंड पर तैयारियाँ तेज

90वीं दशहरा कृषि, कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी की तैयारियों का दुर्गेश अग्रवाल ने लिया जायजा, सफाई, रोशनी और पार्किंग की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश

देवास। शहर का ऐतिहासिक और रियासतकालीन मीना बाजार इस वर्ष 11 अक्टूबर, नवरात्रि के प्रथम दिवस से पुलिस ग्राउंड पर शुरू होगा। 90वीं दशहरा कृषि, कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने मेला स्थल का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को सभी बुनियादी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग पर जोर

निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने मेला परिसर की साफ-सफाई, साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और दुकानदारों के स्टॉल आवंटन की तैयारियों की समीक्षा की। मेला परिसर सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष साज-सज्जा तथा मेले और आसपास के रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा गया। दर्शकों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक मीना बाजार में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा। नगर निगम के अधिकारियों ने मेला स्थल पर चल रही तैयारियों की जानकारी दी।

जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बेस, शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिति अध्यक्ष शीतल गहलोत, पार्षद प्रतिनिधि बाबू यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती मौजूद रहे।

इस अवसर पर निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, दीपक पटेल, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा व सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री विजय जाधव, पलक श्रीवास्तव, जीवन रावत तथा भाजपा नेता विपुल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Dewas Live • dewaslive.com

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button