देवास

देवास में ‘प्रारंभ-2026’ का आयोजन, नए आयकर अधिनियम की दी जानकारी

करदाताओं और व्यवसायियों को सरल अनुपालन प्रक्रिया से कराया अवगत, ‘कर साथी’ AI टूल और ‘कर सेतु’ की भी दी जानकारी

देवास। आयकर कार्यालय देवास द्वारा 19 अगस्त को नए आयकर अधिनियम, 2025 पर आधारित आयकर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम ‘प्रारंभ-2026’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ मोना मोहंती के मार्गदर्शन तथा प्रधान आयकर आयुक्त-1 इंदौर प्रवीण रावल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें संयुक्त आयकर आयुक्त परिक्षेत्र-1 उज्जैन बालमुकुंद गट्टानी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में देवास के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य करदाताओं और व्यवसायियों को नए आयकर अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं, सरल अनुपालन प्रक्रिया और व्यावहारिक प्रावधानों से अवगत कराना था।

प्रधान आयकर आयुक्त प्रवीण रावल ने नए अधिनियम के उद्देश्यों और प्रावधानों की जानकारी देते हुए इसे सरल एवं करदाता हितैषी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। संयुक्त आयकर आयुक्त बालमुकुंद गट्टानी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कर सलाहकारों से अन्य करदाताओं को भी नए प्रावधानों की जानकारी देने तथा जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।

आयकर उपआयुक्त वृत्त-1(1) उज्जैन प्राची ऐलावाधि मिश्रा ने ‘कर साथी’ AI टूल और ‘कर सेतु’ के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारिक एवं कर सलाहकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए। संचालन आयकर अधिकारी-1 देवास रवि प्रकाश तिवारी ने किया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button