देवासराजनीति

Dewas News: भाजपा ने घोषित किए जिला पदाधिकारी, देवास में नई टीम बनीभाजपा ने घोषित किए जिला पदाधिकारी, देवास में नई टीम बनी


देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने सोमवार को अपने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी सूची में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और अन्य पदों पर नियुक्तियां की गईं।

घोषित सूची के अनुसार, गौतम सिंह राजपूत, सोहन पटेल, राजेश जोशी, निर्मला मनोहर सिंह पंवार, महेश चौहान, विरंजन सिंह सेंगर, दीपक पटेल और शोभा नायक को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, राजेश यादव, विजय सिंह पंवार और मनीष सोलंकी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रकाश सिंह ठाकुर, नीलम पंचम पटेल, सविन जोशी, रामविलास पंवार, राजेश मीणा, लक्ष्मी देवकरण पाटीदार और शोभा कृष्ण कुमार गोरेस्वामी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

जिला कोषाध्यक्ष के रूप में अनुप सिंह, सह कोषाध्यक्ष के रूप में यशपाल सिंह बघेल, कार्यालय मंत्री वायुदेव परमार और सह कार्यालय मंत्री पुष्पलता सोनगरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेगी और आगामी चुनावी रणनीतियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button