देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

IDA देवास को मिली दोहरी उपलब्धि, देवास बनी बेस्ट ब्रांच, डॉक्टर सेंधव बने बेस्ट प्रेसिडेंट

2

देवास। बीते रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन की एमपी स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2024 का आयोजन, ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में हुआ। इसमें मध्यप्रदेश की सभी 23 शाखाओं ने भाग लिया, जिसमे देश विदेश के दिग्गज डॉक्टर शामिल हुए।

तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस के दौरान अनेक प्रकार के सेमिनार, लाइव डेमोंसट्रेशन एवं लेक्चरर्स का आयोजन हुआ। देवास ब्रांच को पूरे साल में सक्रिय और उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बेस्ट ब्रांच का अवार्ड दिया गया। सेंधव को यह उपलब्धि मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक मालिनी गौड़ द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर आई.डी.ए.के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर चुग एवं मध्य प्रदेश शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष वर्मा एवं सचिव डॉक्टर विवेक चौकसे उपस्थित थे। यह पुरस्कार डॉ अशोक सिंह सेंधव (अध्यक्ष आइ.डी.ए.) देवास एवं उनकी टीम डॉ वरुण आनंद एवं डॉ अभिषेक सोनी ने सामूहिक रूप से लिया। इस दौरान डॉक्टर सेंधव को बेस्ट प्रेसिडेंट रनर अप अवार्ड दिया गया। इस उपलब्धि के लिए आइ.डी.ए.अध्यक्ष डॉक्टर सेंधव ने ब्रांच के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा देवास ब्रांच की यह उपलब्धि सभी ब्रांच के सदस्यों के एक्टिव पार्टिसिपेशन के कारण संभव हो पाई ।

इस उपलक्ष पर डॉक्टर नितिन मुंगी संरक्षक आइ.डी.ए. ब्रांच ने सभी को बधाई दी एवम भविष्य में ऐसे ही सक्रिय कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. वैभव शर्मा ने दी।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version