कन्नौददेवास

कन्नौद में मोटरसाइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, 3 की मौत


कन्नौद: शनिवार रात करीब 11 बजे नेमावर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।


मृतकों की पहचान विनोद पिता बहादुर (22 वर्ष), राजकुमार पिता मनोहर (15 वर्ष) और भूरा पिता भगवान (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों मवासया गांव के रहने वाले थे और शादी समारोह में जा रहे थे।


पुलिस के अनुसार, अज्ञात एलपी ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फरार हो गया।
एक घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।


गांव में शोक की लहर
इस घटना से मवासया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button