देवासधर्म संकृति

पण्डित कुमार गंधर्व समारोह का शुभारम्भ: मंत्री लोधी ने सुधा रघुरामन को सम्मानित किया

देवास, 24 अगस्त 2024: मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी भोपाल के सहयोग से आयोजित पण्डित कुमार गंधर्व समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ।

मंत्री लोधी ने इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका विदुषी सुधा रघुरामन (नई दिल्ली) को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पण्डित कुमार गंधर्व का संगीत जगत में स्थान अत्यंत ऊँचा है और उनकी प्रेरणा से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है। मंत्री ने संगीत को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इसके मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला।

समारोह में जिला पंचायत अध्‍यक्ष लीला अटारिया, कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता, अपर कलेक्‍टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम बिहारी सिंह, उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत माधव भिसे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत विदुषी सुधा रघुरामन के गायन से हुई, इसके बाद तेजस और मिताली विंचूरकर (मुम्बई) ने बाँसुरी और तबला की जुगलबंदी की। कार्यक्रम में अन्य कलाकारों में पवन सेम, हितेन्द्र दीक्षित, मनोज पाटीदार, यशवन्त वैष्णव, एम.वी. चंदर शेकर, जी. रघुरामन, दीपक खसरावल और उपकार गोड़बोले शामिल थे। संचालन सुगंधा बहरे ने किया।

समारोह का अगला दिन 25 अगस्त को पुणे के शान्तनु गोखले के संतूर वादन से शुरू होगा, इसके बाद शुभदा पराड़कर (मुम्बई) के गायन और नीलाद्रि कुमार (मुम्बई) के सितार वादन से सभा का समापन होगा।

san thome school
sardana
Sneha
Back to top button