अपराधदेवास

Live Video: इटावा क्षेत्र में सरेआम चाकूबाजी, तमाशा देखते रहे लोग, सीसीटीवी में घटना दर्ज

देवास लाइव। मंगलवार की शाम को इटावा क्षेत्र में सरेराह चाकूबाजी की घटना हुई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय पिता ओमप्रकाश मालवीय निवासी त्रिलोक नगर इटावा को आरोपी गोलू पिता साजन शर्मा, भरत पिता मोहन सिंह ठाकुर, निलेश पिता विक्रम देवड़ा सभी निवासी इटावा क्षेत्र ने चाकू मार कर घायल किया। घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे जीडीसी कॉलेज के सामने वाली गली में घटित हुई। सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button