अपराधदेवासप्रशासनिक

किसानों के मुआवजे में करोड़ों का गबन, 18 पटवारियों और दो क्लर्क पर चार थानों में केस दर्ज, देवास लाइव ने किया था खुलासा

देवास लाइव। जिले के किसानों के लिए सरकार द्वारा भेजी गई करीब डेढ़ करोड़ की राशी पटवारियों द्वारा गबन कर ली गई थी। मामले में कुल 35 पटवारियों और बाबुओं पर जांच बैठी थी। इसी मामले में अब 18 पटवारियों और दो लिपिकों पर जिले के चार थानों में प्रकरण दर्ज किया गया है। ये प्रकरण सम्बंधित राजस्व के अधिकारीयों द्वारा दर्ज करवाए गए हैं। मामले में कुछ पटवारी बर्खास्त भी हो सकते है। इस मामले को देवास लाइव ने प्रमुखता से उठाया था जिसके तुरंत बाद 8 आरोपी तुरंत निलंबित किए गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टोंकखुर्द पुलिस ने आरोपी पटवारी समरथलाल जांगडे, अनिल मालवीय और क्लर्क राहुल माली पर केस दर्ज किया है। वहीँ कन्नौद में क्लर्क राहुल कर्मा जिसने अकेले करीब 22 लाख रुपए की फेराफेरी की थी केस दर्ज किया गया है। सतवास थाने पर पटवारी प्यारसिंह सोंलकी, रामअवतार जोनवाल, अर्जुन वर्मा। बशीलाल डावर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा खातेगांव थाने पर प्रकरण दर्ज हुए हैं जिनमे पटवारी रायसिंह देवड़ा। दिनेश सिसोदिया, अमित कुशवाह, भैयालाल नरगावे, अनिल ध्रुवे, अनिरुद्ध यादव, बंशीलाल डावर, नंदकिशोर शर्मा, नवीन धीमान, विकास सराठिया, दिलीप यादव, महेंद्र मंडलोई, पर केस दर्ज हुआ। सभी पर पुलिस ने धारा 420 और 409 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

central malwa school
Ebenezer
Sneha
Back to top button