देवासनगर निगम

भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के कारण दीप पर्व पर कई जगह छाया रहा अंधेरा, महापौर से की दोषी अधिकारी एवं इंजीनियर्स पर कार्यवाही की मांग


देवास। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद पंडित दीपेश कानूनगो ने बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार व अनियमितता चरम पर है। लेकिन इस और नगर निगम में जिम्मेदार ध्यान देने को तैयार नहीं है।

कानूनगो ने महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल से मांग कि है कि आपने जिस प्रकार आपके द्वारा निगम के जिस ठेकेदार द्वारा देवास के सभी 45 वार्डो में बिजली सामग्री दी जा रही थी इस मामले में अनियमितता पाए जाते पर निगम प्रशासन द्वारा डिपॉजिट सिक्योरिटी जप्त भी की गई व ठेकेदार पर कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार घटिया सामग्री लेने वाले इस मामले में लिप्त अधिकारी कर्मचारियों पर भी को कार्यवाही की जाना चाहिए। क्योंकि दीपावली के पावन पर्व पर कई वार्डो में स्ट्रीट लाइटें बन्द रहीं और क्षेत्र में अंधेरा रहा। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर भी न्याय संगत कार्यवाही करना चाहिए। साथ ही श्री कानूनगो ने मांग की है कि सामग्री प्राप्ति में अनिमितता कब से हो रही थी एवं संस्था को कितना आर्थिक नुकसान हुआ इसकी जानकारी भी दी जाए।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button