देवासराजनीति

विधायक की आपत्ति के बावजूद रजत पाल सिंह बने देवास भाजयुमो जिलाध्यक्ष, मोहित जाट जिला महामंत्री

विधानसभा चुनाव में कथित भीतरघात को लेकर मनोज चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व से की थी शिकायत

देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास की कमान रजत पाल सिंह को सौंपी गई है। वहीं मोहित जाट को जिला महामंत्री बनाया गया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने 20 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से दोनों नियुक्तियों की घोषणा की।

रजत पाल सिंह की नियुक्ति इसलिए चर्चा में है क्योंकि हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने पिछले दिनों प्रदेश भाजपा नेतृत्व को उनकी शिकायत भेजी थी। शिकायत में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कथित रूप से काम करने और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। विधायक ने ऐसे व्यक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं देने की मांग की थी।

रजत पाल सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान वे संगठन के निर्देश पर सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए काम कर रहे थे।

अब उसी प्रदेश नेतृत्व की सहमति से रजत पाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्पष्ट है कि विधायक की शिकायत का उनकी नियुक्ति पर असर नहीं पड़ा। वहीं जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे मोहित जाट को जिला महामंत्री बनाकर संगठन ने उन्हें भी नई टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button