देवासबरोठा

कई दिनों से गायब 15 वर्षीय बालक का शव तालाब में मिला

देवास लाइव. बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम सारोल निवासी 15 वर्षीय मोहित चौहान, पुत्र संजय चौहान, जो 6 दिन पहले से लापता था, आज सुबह गांव के बाहर बने तालाब में तैरता हुआ शव मिला। परिजनों ने डबल चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मोहित कुछ दिन पहले गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने डबल चौकी पर मोहित की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर बने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया।

परिजनों ने शव की पहचान मोहित के रूप में की। मोहित स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डबलचौकी में चक्काजाम किया जिस पर पुलिस ने समझाइश दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button