देवासविडियो

प्रधानमंत्री आवास योजना मैं रिश्वतखोरी को लेकर सीएमओ के सामने एक कर्मचारी के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल


देवास। जिले की विभिन्न नगर परिषदों में प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसों की बंदरबांट हुई है और इसकी जांच स्वयं लोकायुक्त संगठन कर रहा है।
देवास जिले की सतवास नगर परिषद में सीएमओ कार्यालय के अंदर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है इसमें पंकज सिंह नाम के व्यक्ति से मारपीट की जा रही है जिस पर आरोप लगाया गया है कि वह जियोटैगिंग के नाम पर पैसा वसूल करता था। यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।

इस वीडियो के बारे में होते ही मार खाने वाले कर्मचारी पंकज सिंह ने एक अपना वीडियो जारी किया है जिसमें उसने संजय व्यास, पदम गुर्जर और बट्टू जोशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यह लोग जनता से वसूली करते हैं और उसे इसी दलदल में घसीटना चाहते थे।
हालांकि मामले में सभी लोग मिलकर भ्रष्टाचार करते आ रहे थे कुछ मामलों में राशि स्वीकृत ना होने पर सीएमओ आधार सिंह के कमरे में उन्हीं के सामने आपस में मारपीट हो गई।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button