दुर्घटनादेवास

तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत

देवास लाइव। शहर के पास स्थित मेंड कीचक में तालाब में डूबने से बुधवार दोपहर एक बालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कर्मदीप चौराहा क्षेत्र में रहने वाला कुणाल उर्फ गौरव (13) पिता शेर सिंह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए मेंडकीचक तालाब गया था। इसी दौरान कुणाल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मौके पर भीड़ लगी और लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुणाल ने इसी साल कक्षा सातवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वो परिवार का
इकलौता बेटा था।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button