देवासप्रशासनिक

जिला पंचायत सीईओ IAS शीतला पटले कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

देवास लाइव। कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लगातार देवास में अब आम लोगों के साथ वीआईपी भी संक्रमित हो रहे हैं।

जिला पंचायत देवास की मुख्य कार्यपालन अधिकारी IAS श्रीमती शीतला पटले कोविड टेस्ट में पॉजिटिव आईं हैं।

कोरोना के शुरुआती लक्षण के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया जिसके बाद टेस्ट पॉजिटिव आया है। सामान्य रूप से उनकी तबियत ठीक हैं ।

CM&HO डॉक्टर एमपी शर्मा ने श्रीमती पटले के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। डॉक्टर शर्मा ने बताया कि, उन्हें उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया करवाया जा रहा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button