अपराधदेवासबागली

बागली: सड़क किनारे मिला 5 माह का भ्रूण, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की

नाथू सिंह सेंधव

बागली । मुख्यालय से लगा ग्राम पंचायत जटाशंकर के गांव गुराडियाराव में बच्ची का भ्रूण मिला डायल हंड्रेड पर शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर की पैनल से पीएम के बाद शव को दफनाया।
जानकारी के अनुसार गुराडिया राव में शनिवार की सुबह 10 बजे मुख्य मार्ग पर रहने वाले कालू भील घर के पास रखी लकड़ी लेने गया था उसी दौरान उसे कुछ ही दूरी पर एक भ्रूण पड़ा हुआ दिखाई दिया जिसकी जानकारी उसके द्वारा हंड्रेड डायल पर सूचना दी सूचना के साथ ही पुलिस को दी गई जिस पर बागली पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व सरपंच मुन्ना लाल मौर्य पुलिस के साथ भ्रूण को एक कपड़े में रखकर बागली अस्पताल लाए जहां पर डॉक्टर विष्णुलता उइके व डॉक्टर रिजवान ने नवजात के शव का पीएम किया गया। डॉक्टर के अनुसार लगभग 5 माह का लड़की का भ्रूण है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। चुकी आंगनवाड़ीयो में गर्भवती महिलाओं की जानकारी होती है। अवैध रूप से गर्भपात के मामला है या अन्य कारण है जांच के बाद ही स्प्ष्ट हो पाएगा वही डॉ विष्णुलता उइके सी बी एम ओ ने बताया कि 5 माह का बच्ची का भ्रूण है गर्भपात का मामला है किसका है किस अवस्था मे कराया है यह जांच का विषय है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button