देवासन्यायालय

वीडियो: मंदबुद्धि महिला की सहायता के लिए खुद न्यायाधीश अस्पताल में मिलने पहुंचे, खेत पर हुई थी डिलीवरी

देवास लाइव। विधिक सहायता प्राप्त करना सभी का अधिकार है। देवास में एक मंदबुद्धि महिला को विधिक सहायता देने के लिए खुद न्यायाधीश अस्पताल पहुंचे।

खेत में बच्चे को जन्म देने वाली मंदबुद्धि महिला की मदद को स्वयं न्यायाधीश आगे आए, विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी एडीजे समरोज खान जिला अस्पताल में भर्ती मंदबुद्धि महिला से मिलने पहुंचे।

कुछ दिनों पहले नोसराबाद के पास एक खेत में महिला की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल लाया गया। महिला ठीक से अपना नाम पता नहीं बता पा रही है और उसके परिजन कौन है इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। महिला का प्रीमेच्योर बच्चा भी गंभीर स्थिति में भर्ती है।

महिला की खबर जानने के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी एडीजे समरोज़ खान स्वयं महिला से मिलने पहुंचे और उसे विधिक सेवा उपलब्ध करवाने के लिए अधिवक्ता दीपक नाईक को नियुक्त किया।

फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोई भी व्यक्ति खबर देखने के बाद यदि महिला के बारे में जानकारी रखता हो तो पुलिस को सूचित कर सकता है। महिला मंदबुद्धि है इस वजह से यह हम सभी का कर्तव्य है कि उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जाए और यदि उसके साथ कोई दुराचार हुआ है तो उसे विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button