देवास

देवास जिले में हायर सेकेण्डरी के परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक घंटे पूर्व होना होगा उपस्थित

देवास, 30 मई 2020/  मंडल की हायर सेकेण्डरी परीक्षा और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा 2020 की शेष बची परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। इस परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा रहा है।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 9 जून से 16 जून तक संचालित की जायेंगी। परीक्षा केन्द्र में हर परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रेनिंग होगी।  थर्मल स्क्रेनिंग में समय लगता है, इसलिए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी को तय समय से एक घंटा पहले उपस्थित होना होगा। परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देख सकते हैं।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button