अपराधदेवास

युवक से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात

देवास लाइव। शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर रामनगर चौराहा में आज दिनदहाड़े एक युवक के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हो गई। बदमाश मुंह बांध कर दो पहिया वाहन पर आए थे और अचानक चैन स्नैचिंग कर भाग गए, जिसमें आधी चेन युवक के पास रह गई और आधी बदमाश ले उड़े।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वराज पिता दिलीप परमार निवासी रामनगर अपने परिजनों के साथ राम नगर चौराहे पर एक दुकान पर आए थे। तभी मुंह ढके हुए दो बदमाश दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए और उनकी चेन पर झपट्टा मारा। चेन टूट गई और आधी चैन कालर पर फंसी रह गई और आधी बदमाश ले गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button