अपराधदेवास

शराब कारोबारी की गाड़ी पर ब्रिज के ऊपर से फेंका पत्थर, एक हफ्ते में दूसरी बार हमले का प्रयास

देवास लाइव। देवास के शराब कारोबारी मनप्रीत सिंह जुनेजा की गाड़ी पर भोपाल रोड बायपास चौराहे पर अज्ञात आरोपियों ने ब्रिज के ऊपर से भारी पत्थर फेंका जो की गाड़ी की छत पर लगा।

गाड़ी में मनप्रीत सिंह अपने दोस्त के साथ पेमेंट लेकर ऑफिस लौट रहे थे। हफ्ते पर पहले भी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया था।  बताया जा रहा है कि रुपए लूटने के प्रयास में अज्ञात आरोपियों द्वारा यह कृत्य किया जा रहा है।
बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button