देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने 6 निरीक्षकों के किए तबादले, आलोक सोनी का कम समय में फिर हुआ ट्रांसफर

3

देवास: जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। देवास पुलिस अधीक्षक (SP) पुनीत गेहलोद ने 22 अप्रैल 2026 को एक आदेश जारी कर 6 निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले कर दिए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन पुलिस अधिकारियों के बदले गए प्रभार:

​जारी आदेश के अनुसार जिन निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है, उनकी सूची इस प्रकार है:

  • निरीक्षक मनोज सिंह: रक्षित केन्द्र, देवास से थाना प्रभारी, बागली बनाए गए हैं।
  • निरीक्षक अभिनव शुक्ला: थाना प्रभारी, बागली से वापस रक्षित केन्द्र, देवास भेजे गए हैं।
  • निरीक्षक सुनिता कटारा: थाना प्रभारी, अजाक (AJAK) से थाना प्रभारी, विजयगंज मण्डी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निरीक्षक आलोक सोनी: थाना प्रभारी, विजयगंज मण्डी से थाना प्रभारी, नाहर दरवाजा बनाए गए हैं।
  • कार्यवाहक निरीक्षक अमित सोलंकी: थाना प्रभारी, नाहर दरवाजा से थाना प्रभारी, सिविल लाईन भेजे गए हैं।
  • निरीक्षक हितेश पाटील: थाना प्रभारी, सिविल लाईन से थाना प्रभारी, अजाक का प्रभार दिया गया है।

सुर्खियों में निरीक्षक आलोक सोनी का तबादला

​इस तबादला सूची में निरीक्षक आलोक सोनी का नाम विशेष रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि आलोक सोनी का अभी कुछ समय पहले ही टोंक खुर्द थाने से विजयगंज मंडी थाने में तबादला हुआ था। विजयगंज मंडी में उनका कार्यकाल अभी ठीक से परवान चढ़ा ही था कि अब पुलिस अधीक्षक के नए आदेश में उन्हें फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है।

​अब उन्हें शहर के महत्वपूर्ण नाहर दरवाजा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इतने कम अंतराल में हुए उनके इस दूसरे तबादले को लेकर पुलिस महकमे और स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

​एसपी पुनीत गेहलोद द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सभी तबादले अस्थाई रूप से प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से आगामी आदेश तक किए गए हैं। सभी निर्देशित निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नई तैनाती स्थल पर तत्काल उपस्थिति दर्ज करवाएं। इस आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचनार्थ भेज दी गई है।