
देवास। सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड, देवास में सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना गीत के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगला इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गिरीश मंगला रहे। विद्यालय के अध्यक्ष सुनील थॉमस एवं निदेशिका हैंसी थॉमस ने मुख्य अतिथि का बोन्साई पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 12वीं की छात्रा रवीना चौधरी को स्कूल कैप्टन तथा ईशिता शर्मा को डिप्टी स्कूल कैप्टन नियुक्त किया गया। अनुशासन समिति में स्नेहा बेस ने संयोजक के रूप में शपथ ली, जबकि माहम समीर अली, एस. बालाजी, जेनिका देवरे, दिव्यांश चालके, पौरवी जोशी, अर्नव माली, हर्षवर्धन सिंह राठौर, पुण्यश्री महापात्रा, अनन्या सोनगरा एवं वेदिका चौधरी ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।
साहित्यिक समिति में ईशाना चक्रवर्ती को संयोजक बनाया गया। आराध्या सोलंकी, अंश उपाध्याय, जरियाती शेख, अक्षिता पाटिल, शैलजा दुबे एवं सेजल चौधरी ने सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की।
विद्यालय के विभिन्न हाउस के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सेंट मैथ्यू हाउस से स्तुति लाड को हाउस कैप्टन, याशिका गिरी को वाइस कैप्टन, शिविका बनवारी को जूनियर हाउस कैप्टन और दिव्यांश मजावदिया को जूनियर वाइस कैप्टन चुना गया।
सेंट मार्क हाउस से राधिका खीची हाउस कैप्टन, आद्या वैश्य वाइस कैप्टन, आदर्श चौधरी जूनियर हाउस कैप्टन और आशुतोष शर्मा जूनियर वाइस कैप्टन बने। सेंट जॉन हाउस से वंशिका यादव, आरोही गोयल, प्रवीण सेल्वा एस. एवं अगम्या चौहान ने क्रमशः हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, जूनियर हाउस कैप्टन एवं जूनियर वाइस कैप्टन के रूप में शपथ ली।
इसी प्रकार सेंट ल्यूक हाउस से प्रांजल गुप्ता को हाउस कैप्टन, अनुष्का सोनगरा को वाइस कैप्टन, दिव्यांशी सेंधालकर को जूनियर हाउस कैप्टन तथा गरिमा चौहान को जूनियर वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य अतिथि गिरीश मंगला ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए समर्पण के साथ कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित रहने के साथ-साथ जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार छात्र परिषद के सदस्यों का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और अंतिम साक्षात्कार शामिल रहे।
समारोह के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने नवगठित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन निपुणिका शर्मा ने किया, जबकि शिवांजली नायर ने आभार व्यक्त किया।



