खेलदेवास

एशियाई चैंपियनशिप में रोहिणी और वैदेही ने किया नाम रोशन, जीते कांस्य

देवास लाइव। अबू धाबी में आयोजित 8वीं एशियाई जु-जित्सु चैंपियनशिप में देवास की बेटियों, रोहिणी कलम और वैदेही शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

रोहिणी कलम मध्य प्रदेश की एकमात्र जीतू खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में चीन में आयोजित एशियाई गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। रोहिणी और वैदेही ने इससे पहले भी कई विश्व स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। ये दोनों खिलाड़ी अनेक महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुकी हैं।


खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु विजेंद्र खरसोदिया, माता-पिता, जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी और महासचिव अमित अरोड़ा को दिया है।

देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, महेंद्र सोलंकी, मनोज चौधरी, गीता दुर्गेश अग्रवाल, मनोज परमार, सुभाष शर्मा, रायसिंह सेंधव, हेमंत सुवीर (जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवक कल्याण विभाग) सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button