देवास

प्रवासी मजदूरों से भरी बस अब शहर में नहीं आ सकेगी, विधायक ने लिया संज्ञान

देवास लाइव। देवास शहर के अंदर प्रवासी श्रमिकों से भरी बस हैं डीजल लेने के लिए आ रही थी। इस वजह से कृषि उपज मंडी क्षेत्रों के आसपास संक्रमण का खतरा मंडरा रहा था। इस मामले को देवास् लाइव ने प्रमुखता से उठाया। इस पर संज्ञान लेते हुए देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने प्रशासन को निर्देश दिए अब बसें शहर में नहीं आएंगी और उनकी डीजल व्यवस्था बायपास पर ही की जाएगी।
उल्लेखनीय उल्लेखनीय है कि प्रवासी मजदूरों से भरी बसें मक्सी रोड पर कृषि उपज मंडी के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से डीजल लेने के लिए शहर के अंदर प्रवेश कर रही थी। इस दौरान प्रवासी श्रमिक आसपास के क्षेत्र में घूम रहे थे जिससे बस के रहवासियों में दहशत का माहौल था।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button