देवासधर्म संकृति

दाऊदी बोहरा समाज ने घर पर ही उत्साह के साथ मनाई ईद

देवास। दाऊदी बोहरा समाज ने ईद का पावन पर्व अपने घरों पर ही रहकर बड़े उत्साह से मनाया अपने घरों को मस्जिद की तरह सजा कर ईद की नमाज अदा की । जन संपर्क प्रमुख जाकिर हुसैन नजमी ने जानकारी देते हुए कहा कि समाजजनों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए पूरे रमजान पर्व की इबादत अपने घरो पर ही नमाज, रोजा रख कर अदा की।  ईद के दिन सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने प्रसारण के माध्यम से सभी घरों में अपने दीदार से व अपने ईद मुबारक के संदेश को अनुयायियों को दिया जिससे पूरा समाज में खुशी का माहौल दुगना हो गया।  आपने देश की खुशहाली व इस वबा व बीमारी से जल्दी ही निजात की दुआ की । देवास स्थानीय आमिल साहब शेख हैदर अली ने भी शहर वासियों को व अनुयायियों को ईद की मुबारकबाद पेश की व स्थानीय प्रशासन की आपने प्रशंसा करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की सभी लोगों ने संचार माध्यमों से अपने संबंधियों व मित्रों को ईद की बधाई पेश की।

 

 

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button