चुनावदेवासराजनीतिहाटपिपलिया

हाटपिपलिया उपचुनाव में भाजपा में भितरघात की आशंका, पूर्व पार्षद ने किया खुलासा

देवास लाइव। भाजपा के पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर खलबली मचा दी। पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि हाटपिपलिया भाजपा में भितरघात की आशंका है। ऐसे में मनोज चौधरी की राह मुश्किल हो सकती है।

फेसबुक पर पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी की पोस्ट

हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया गुट के मनोज चौधरी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी का टिकट काटकर मनोज चौधरी को आगे लाया गया है। पहले दीपक जोशी भाजपा को सहयोग करते नजर नहीं आ रहे थे लेकिन अचानक दीपक जोशी का मन परिवर्तित हुआ और वे लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी की पोस्ट से जाहिर होता है कि हाटपिपलिया में भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मनोज चौधरी को जिताने की जिम्मेदारी देवास विधायक गायत्री राजे पवार को सौंपी गई है। वे लगातार क्षेत्र में सक्रियता बनाए हुए हैं। ऐसे में भितरघात कौन कर रहा है यह तो पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी ही बता पाएंगे। लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा दीपक जोशी गुट की तरफ ही है।

Sneha
san thome school
Show More

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button