देवास। 21 नवंबर को उदय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के मैनेजर अरुण पिता जीवन सिंह धनगर के साथ लूट की घटना हो गई थी। लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपयों से बैग लूट लिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी लुटेरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया और लूटा गया माल भी जप्त किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादी अरुण फाइनेंस कंपनी में काम करता है जो कि समूह लोन देती है। फरियादी गांव गांव जाकर लोन की राशि एकत्रित करता है। फरियादी ने रिपोर्ट में बताया कि बोरपडाव कटुकिया के बीच जंगल रोड पर एक मोटर सायकिल पर बैठे दो व्यक्ति ने मुझे रोका था। मेरी पीठ पर रखे बैग जिसमें लगभग डेढ लाख रुपये थे । उक्त अज्ञात आरोपीगणो के द्वारा मुझे सागवान के डण्डे से मेरे सिर पर वार किया गया जिससे मेरे सिर में चोट आई उसके बाद आरोपीगण द्वारा मेरा काले रंग का बेग जिसमें टेबलेट बायोमेट्रीक एवं किश्त के नगदी रुपये छिनकर लाल रंग की एच.एफ. डीलक्स बिना नम्बर प्लेट की थी । जिससे आरोपीगण जंगल की तरफ भाग गये।
पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई । सायबर सेल एवं CCTV चैक किये गये एवं उसके आधार पर अज्ञात आरोपियोंगणो को जिला इन्दौर से गिरफ्तार किया गया । जप्तशुदा सामग्री :- 10,0000/- नगद,02 मोबाईल फोन, 01 मोटर साइकिल, टेबलेट, बेग, बायोमेटिक एवं अन्य मश्रुका बरामद । गिरफ्तार आरोपियों के नाम -: 1.आशाराम पिता नारायण भंवर उम्र 35 साल निवासी कटुकिया थाना उदयगनर जिला देवास । 2. गोपीचंद पिता तुकाराम कोली उम्र 32 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास। 3.रामदास पिता कुंवरजी जाति भिलाला उम्र 46 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास। आपराधिक रिकार्ड :- 1. गोपीचंद पिता तुकाराम कोली उम्र 32 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास । क्रमांक थाना उदयनगर देवास पुलिस 61/2019 ,02/2018 21/2018 ,222/2022
379 IPC 323, 294, 506, 34 IPC 323,294,506 IPC 294,323.325 IPC 2. रामदास पिता कुंवरजी जाति भिलाला उम्र 46 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास थाना उदयनगर 07/2019 , 294, 323,506 IPC ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उदयनगर कुवरलाल बरकडे थाना प्रभारी नेमावर राज वास्कले,उनि एस.एस.कनासिया, सउनि आई.एस. एक्का, सउनि संजय सोराष्ट्री, प्रआर प्रमोद मेहना, प्रआर जालु देवड दीपक,आर मगन, आर नीलेश, आर राधेश्याम, आर राकेश शर्मा, आर शंकरलाल, आर राकेश रावत, आर अरूण गौ अरूण,आर ईशांश,आर इन्द्रजीत, मआर प्रियंका, मआर सुनीता,मआर वदंना एवं होमगार्ड सैनिक धनसिंह सराहनीय भूमि
है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।
